भाजपा नेता अतुल सिंह ने अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव का किया भव्य स्वागत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके दिलीप यादव को भारतीय जनता पार्टी का अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने पर भाजपा नेता अतुल सिंह के कैम्प कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। 

   आपको बता दें कि, जैसे ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिलीप यादव को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने की खबर मिली वैसे ही सोशल मीडिया से लेकर, उन्हें फोन पर और उनके आवास पर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर अतुल सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय को पार्टी हित में बेहतर बताते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा। श्री सिंह ने दिलीप यादव को बधाई देते हुए उन्हें अंगवस्त्र व मिठाई खिलाकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया।

    इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक, अशीष शुक्ला, युवा नेता विजय मिश्रा, आशुतोष कुमार, सुनील पान्डेय, गौरव सिंह, शिव करन यादव, राकेश मिश्र, अजीत सिंह, अतुल मिश्रा, मो0 रकीब आदि लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ