रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र डलमऊ के कठगर ग्राम पंचायत स्थित साधन सहकारी समिति प्रांगण में किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने की, और संचालन सूर्यकांत मिश्रा ने किया। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से जिला उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए फसल अवशेष प्रबंधन के उपाय बताए और लोगों से खेतों में पराली न जलाने की अपील की।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा जनपद में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें राज बहादुर यादव, एचएन सिंह, शिशुपाल सिंह, एके सिंह समेत पत्रकार महताब खान को शाल ओढ़ाकर सम्मान पत्र देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे जन सरोकारों की एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने सराहना की मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पवन मिश्रा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कौशलेंद्र सिंह, पवन मिश्रा, शिशुपाल सिंह, विपुल सिंह, सभाजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख राम चन्द्र यादव, आदित्य मिश्रा, जेपी सिंह, अशोक सिंह, पवन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ