अवैध कब्जेदारों में हड़कंप: महराजगंज उप जिला अधिकारी की मौजूदगी में हटवाए गए अवैध कब्जे।। Raebareli news ।।

 

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटवाए। 


 आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सुंदर लाल धोबी द्वारा माधुरी पत्नी नरेंद्र शुक्ला की अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी।सुंदरलाल की शिकायत पर उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण गिरवाया।वहीं हसवा गांव में वंदना त्रिवेदी पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिवेदी के द्वारा शिकायत की गई थी कि, उनकी भूमिधरी की जमीन में दलितों द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया है।उपजिला अधिकारी महाराजगंज विनय कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं खड़े होकर दोनों ही ग्राम पंचायतों में अवैध निर्माण को गिरवाकर अवैध कब्जा मुक्त करा दिया।



     थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि, उप जिलाधिकारी महराजगंज की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटवाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ