जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश हेतु 15 दिसम्बर तक करे आवेदन।। Raebareli news ।.

 

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: शैक्षिक सत्र 2020-21 में जवाहर नवोदय विद्यालय, रायबरेली में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश हेतु लभ्यर्थी आनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की अधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से 15 दिसम्बर 2020 तक किए जा सकते है। कक्षा 6 में आवेन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के मध्य तथा जनपद के किसी भी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का विद्यार्थी होना चाहिए, तथा बिना क्रम टूटे कक्षा 3 और 4 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 9 में आवेन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2005 से 30 अप्रैल 2009 के मध्य तथा जनपद के किसी भी उच्च प्राथमिक विद्यालय अथवा मान्यता उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 का विद्यार्थी होना चाहिए तथा बिना क्रम टूटे कक्षा 6 और 7 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

    कक्षा 6 की चयन परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 10 अप्रैल 2021 को तथा कक्षा 9 की चयन परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में 13 फरवरी 2021 को आयोजित होगी। चयन परीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए समिति की उक्त वेबसाइड अथवा विद्यालय की वेबसाइड का अवलोकन कर सकते है, तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में बनी हेल्प डेस्क के सम्बन्धित अधिकारियों से कार्यालय समय पर दूभाष संख्या 0535-2974500, अवनीश कुमार सिंह मो0नं0 9415521308, एस0एस0 यादव मो0नं0 7376687357, अतुल कुमार सिंह मो0नं0 8318102629, प्रसून कुमार राय मो0नं0 9455092384 सहित प्राचार्य डा0 अमरनाथ राय से भी सम्पर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ