उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की गाइडलाइन के अनुरूप करे निस्तारित-वैभव श्रीवास्तव।। Raebareli news ।।

 

फोटो-उद्योग बन्धु की बैठक करते हुए डीएम

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आये हुए अधिकारियों से कहा कि, उघमियों के क्षेत्रों सहित जनपद के सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा उद्यमियों की समस्याओं को तत्काल निस्तारित किया जाए।    उद्यमियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं का लाभ बढ़चढ कर दिलाया जाए।   औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई विद्युत आदि पर भी चर्चा हुई, तथा साफ-सफाई, विद्युत सम्बन्धित कार्यो को दुरूस्त रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।


   आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने उद्योगों के लिए शासन द्वारा उद्यमियों के लाभ की योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाये जो आवेदन पत्र लोन आदि के स्वीकृत किये गये है उन्हें तत्काल कार्यवाही करने हुए लक्ष्यों को पूर्ण करें। विद्युत अबाध आपूर्ति, सड़क/नाली निर्माण आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा सम्बन्धित आधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने एडीएम सदर, सलोन, महाराजगंज, लालगंज को निर्देश दिये कि कुछ लोग नालो आदि पर अतिक्रमण कर लेते है। इसकों गम्भीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को दिये गये। डीएम ने सीओं सीटी को निर्देश दिये कि, औद्योगिक क्षेत्र आदि क्षेत्रों सहित पेट्रोलिंग आदि अधिक से अधिक की जाये। सड़क, बिजली आदि जैसी समस्याओं पर अधिकारी नियमानुसार गम्भीरता से लेते हुए स्वयं समस्याओं को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप निस्तारण कराये। 


   इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट कमेठी करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डीजीएफटी कानपुर जोनल अडिसनल डीजीएफटी, सीएलए नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला एक्सपोर्ट हब आदि को दिशा निर्देशानुसार बैठक कर कार्यवाही की जाए।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, उपायुक्त नेहा सिंह, सहित एसडीएम सलोन, उद्यमी संजय बंसल आदि सहित बड़ी संख्या में उद्योग बन्धु के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ