खान बस सर्विस की स्टेरिंग फेल, बस पालिटी, बाल बाल बची सवारियां।। Raebareli news ।।

 रजनीकांतअवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के नजदीक स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर बस रोड के साइड खाई में जा गिरी, जिसमें बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। तो वहीं बस पूरी तरह से पलट गई। जिसमें 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में चल रहा है।

      जैसे ही बस की स्टेरिंग फेल होने की सूचना पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन को हुई वैसे ही आनन-फानन उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार न्यायिक  रामकिशोर वर्मा, क्षेत्राधिकारी  राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी शरद कुमार भारी पुलिस बल के साथ और सीएचसी प्रभारी डॉ राधाकृष्णन चार एंबुलेंस वाहनों के साथ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तथा मौका मुआयना किया। वहीं चोटहिल तीनों लोगों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजकर प्राथमिक उपचार कराया। जहां पर तीनों की हालत ठीक बताई गई।

     आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के इन्हौना रायबरेली वाया जाने वाली बस संख्या यूपी 33 T 2094 खान बस सर्विस प्रतिदिन की भांति रायबरेली से महराजगंज वापस आ ही रही थी, कि महराजगंज कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया के पास अचानक बस की स्टेरिंग फेल हो गई, और बस खाई में जा गिरी, जिस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया।

     खलीकुम निशा पत्नी मोहम्मद हसीम उम्र 70 वर्ष व समीदुल निशा पत्नी जाहीर अहमद उम्र 75 वर्ष, सुखलाल पुत्र भगत निवासी जमुनीपुर मजरे नौखेड़ा उम्र 70 वर्ष को चोटें आई हैं। जिनको प्रशासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया।

      मामले में क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने दूरभाष पर बताया कि, घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। तीनों चोटहिल स्वस्थ हैं। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।   उधर घटना की जानकारी जब जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को हुई, तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और संभागीय परिवहन अधिकारी को मौके पर तत्काल पहुंचकर मामले में मदद करने का निर्देश दिया। जिस पर दोनों अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही की स्टेरिंग फेल होने के समय बस के सामने सोलर लाइट का एक एक खंभा बीच में आ गया और बस उससे टकराकर पलट गई। नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर चालक अंबिका प्रसाद और परिचालक को भी चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सभी चोटिल खतरे से बाहर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ