महराजगंज/रायबरेली: किसानों को खेतों में पराली न जलाने को लेखक जागरूक करने के लिए तहसील प्रशासन ने आज तहसील क्षेत्र के सभी 209 गांव में पराली प्रबंधन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें तहसील के कई गांव में एसडीएम और तहसीलदार खुद मौके पर पहुंचे, तथा किसानों को पराली खेतों में ना जलाने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही साथ ग्राम निगरानी समिति की बैठकें भी आयोजित की गई।
आपको बता दें कि, पराली खेतों में जलाए जाने से बढ़ रहे प्रदूषण व हो रही हानियों को लेकर प्रशासन ने पिछले दिनों काफी सख्त रुख अपनाया था, जिसके तहत किसानों पर प्राथमिकी दर्ज करा कर भारी मात्रा में अर्थदंड वसूलने के चलते किसानों में काफी प्रतिक्रिया हुई थी, मामला जब शासन स्तर पर पहुंचा, तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को नरमी बरतने की हिदायत देते हुए किसानों को जागरूक कर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने तथा पराली को व्यवस्थित ढंग से खेतों में गड्ढा खोदकर पराली उसमें डालकर खाद बनाने के अलावा पराली को खेतों में ही सड़ाकर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर देते हुए किसानों को जागरूक करने की लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज तहसील क्षेत्र के सभी गांव में राजस्व कर्मियों को तैनात किया गया था, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने अभियान के तहत क्षेत्र के डेपार मऊ, समसपुर हलोर, मुरैनी, संतोषपुर, जनई आदि गांव में किसानों की चौपाल लगाकर उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान और पराली का सदुपयोग करके उनसे खाद बनाकर खेतों की उर्वरा क्षमती बढ़ाने के बारे में जागरूक किया। वहीं पराली जलाने से खेतों में हो रहे नुकसान पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने और तमाम लाभ कारक जीवाणु के जल जाने से उर्वरा शक्ति घटने जैसी जानकारियां दी, तथा शासन द्वारा पराली जलाने पर निर्धारित अर्थदंड के बारे में भी बता कर जागरूक किया। इसी क्रम में तहसीलदार ने कोविड-19 रोकथाम के लिए शासन द्वारा गठित ग्राम निगरानी समिति की बैठकर भी गांव-गांव में करके लोगों को कोरोना संक्रमण बचाव के लिए अपील की। इस मौके पर नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, दर्शिता श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, आद्या प्रसाद के अलावा जनप्रतिनिधियों में प्रधान प्रतिनिधि मुरैनी रामबरन यादव, प्रधान प्रतिनिधि हलौर संत कुमार चौधरी आदि भी मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ