महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली जनपद सहित पूरा विश्व दीपावली के जश्न में डूबा हुआ है। घरों में लड़ियां लग चुकी है। किचन में मिठाइयों की तैयारी भी पूरी है। रात में शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी पूजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए सामग्रियों को इकट्ठा किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में क्षेत्र के जाने-माने अग्रज व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ने पंडित गोविंद प्रसाद त्रिपाठी के द्वारा पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच गणेश लक्ष्मी का अभिषेक पूजन किया। पूजन के उपरांत अग्रज व्यवसाय राजकुमार सिंह ने इस संवाददाता से कहा कि, जिस तरह हम मां लक्ष्मी का पूजन और अभिषेक करते हैं, उसी तरह सभी महिलाओं को सम्मान दें। श्री सिंह ने महिलाओं को दुर्गा स्वरूपा बताते हुए दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर सकने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, घर की महिलाएं भी मां लक्ष्मी का प्रतीक होती हैं, सभी को उन्हें हमेशा खुश रखना चाहिए। ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके। हम सबके घर में लक्ष्मी हैं, हमें उन्हें आदर और सम्मान देना चाहिए। अंत में उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर क्षेत्र सहित समस्त जनपद वासियों को दीपावली की मंगल कामनाओं के साथ बधाई दी है।



0 टिप्पणियाँ