उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डलमऊ इकाई के गठन को लेकर शुक्रवार को नारायण उत्सव लॉन में व्यापारियों द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसने रामगोपाल वैश्य को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डलमऊ का नगर अध्यक्ष बनाया गया। 


    आपको बता दें कि, समारोह में आए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई में समरजीत जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश मौर्य को उपाध्यक्ष , बिलाल खान महामंत्री , सुनील हांडा को महा संगठन मंत्री, प्रशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष, अरविंद अग्रवाल को उद्योग मंच डलमऊ का अध्यक्ष, जितेंद्र सोनकर को उद्योग मंच डलमऊ का महामंत्री, मोबाइल एसोसिएशन संगठन में टेसू दीक्षित को अध्यक्ष, विनेश गुप्ता को महामंत्री, युवा मंच संगठन में संदीप मिश्रा को अध्यक्ष, मिंटू तिवारी को महामंत्री की कमान सौंपी। 


   इस सभा में आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल  के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन एक ऐसा संगठन है, जोकि 110 जिलों में सक्रिय है। जिसमें व्यापारियों के साथ हो रहे शोषण से निपटने के लिए संगठन में बनाए गए पदाधिकारियों द्वारा लड़ाई लड़ी जाती है। जिसमें आगे आने वाले समय में व्यापारी भाइयों को सरकार से प्रतिमाह पचास हजार रुपये पेंशन का लाभ, दस लाख का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, चाहे व्यापारी रजिस्टर्ड हो या न हो, व्यापारी भाइयों को डकैती, छिनैती, जलैती में भी दस लाख का बीमा का लाभ मिलना चाहिए, इसके लिए सरकार से मांग की जाएगी जिससे व्यापारी भाइयों को व्यापार करने में किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता ना पड़े।

     इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बसन्त सिंह बग्गा, अतिथि विवेक शर्मा, विनीत त्रिवेदी गुड्डू हांडा, रानू शर्मा, उमेश मिश्रा सहित क्षेत्र के भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ