¶ "फ्री में दवा मिले अब शिक्षा"

 

¶ "फ्री में दवा मिले अब शिक्षा"

¶ मैं कहता हूँ तुम सब बोलो, है सच्ची यदि तो मुँह खोलो,

¶ मेरा देश चलाते हम सब, हैं अभाव में कैसे अब तक ।

¶ आम आदमी पिसता मरता, कोई ध्यान नहीं है धरता,

¶ भरते टैक्स मिले ना सुविधा, जीवन में दुविधा ही दुविधा ।

¶ सरकारों कुछ तो अब सोचो, जनता के आँसू अब पोछो,

¶ इनकी दवाई और पढ़ाई, अपने जिम्मे कर लो भाई ।

¶ आगे यह इंकलाब बने, सबकी यह आवाज बने,

¶ है यदि सच्ची मेरी बात, करो समर्थन मिलकर आप ।

¶ नेता मन्त्री सब हैं पाते, नौकर भी सब लाभ उठाते,

¶ फ्री में दवा मिले अब शिक्षा, जन का अधिकार नही है भिक्षा ।

¶ रचयिता~कमल बाजपेई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ