महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट कॉलेज में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल तथा बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया, और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर प्राचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि, सरदार पटेल ने शराब, अस्प्रश्यता और जातीय भेदभाव जैसी भावनाओं का विरोध किया। वह 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख नेता थे। उन्होंने 565 अर्ध स्वयत्त रियासतों को समाप्त कर भारत को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया। वहीं श्री वाजपेई ने बाल्मीकि जयंती के मौके पर बताया कि, महर्षि वाल्मीक को आदि कवि माना जाता है। बाल्मीकि रामायण आपके द्वारा राम के चरित्र को दर्शाते हुए रची गई। जिस बाल्मीकि रामायण को हम आदि काव्य मानते हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए उनके द्वारा देश के प्रति किए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को महापुरुषों के जीवन वृतांत को बताया गया। जिससे प्रेरणा लेकर सभी देश के भावी कर्णधार के रूप में अपना देश के विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, विवेक सिंह, राजकिशोर, पूजा मणि, सुमन बहादुर, सत्य प्रकाश, गुलाम नबी, ज्योति, शादिया, शेखर श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, राम जी, गंगा प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, सुनीता, वंशी गुप्ता, जगदीश तिवारी, गोमती, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ