बरखंडी विद्यापीठ में संस्थापक दिवस पर बच्चों ने बिखेरे जलवे, लोग हुए मंत्रमुग्ध।। Raebareli news ।।

 



बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़ / रायबरेली: कस्बा स्थित श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से विद्यालय में संस्थापक दिवस मनाया गया, कार्यक्रम में निर्धन छात्रों को निशुल्क स्वेटर वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की चाल विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ टीएन त्रिपाठी ने की, और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजा राकेश प्रताप सिंह रहे।

    आपको बता दें कि, अंग्रेजी हुकूमत के समय से ही शिवगढ़ विकासखंड क्षेत्र में शिक्षण संस्थान के नाम पर श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज ही जाना जाता है। जिनकी स्थापना 1942 में राजा बरखंडी महेश प्रताप नारायण सिंह जूदेव ने की थी। 20 नवंबर 1896 में जन्म लेने वाले श्री बरखंडी महेश प्रताप नारायण सिंह जूदेव का प्रति वर्ष जन्मदिवस संस्थापक दिवस के रूप में विद्यालय प्रांगण में मनाया जाता है। उसी के साथ ही निर्धन छात्रों को निशुल्क स्वेटर वितरण का कार्यक्रम भी किया जाता है। 



   पूर्व विधायक राजा राकेश प्रताप सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, राजतंत्र में प्रजा के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी राजा के ऊपर होती थी। जिस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हमारे पूर्वज श्री बरखंडी महेश प्रताप नारायण सिंह जूदेव ने संस्था की स्थापना द्वारा किया।] कई विद्वानों ने लिखा है कि, जिस राज्य की प्रजाकृत होती है, वहां पर विकास भी उतनी तेजी से होता है। शिवगढ़ अंग्रेजी हुकूमत के समय से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। विद्यालय के शिक्षक सत्रोहन सिंह ने संस्थापक के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभागियों को लिया। गीत संगीत के माध्यम से छात्रा मुस्कान ने "मुझे पर कर दो माँ इतना उपकार" गीत गाया, तो वहीं अफसाना ने "नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का" गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।विद्यालय के छात्र संदीप शर्मा ने संस्थापक के जीवन चरित्र पर अपनी गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


   इसी के साथ ही सना बानो, निशा शर्मा, बसरा खान, आंचल, वैभव लक्ष्मी, महिमा, मुस्कान ने भी गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक राजकुमार गुप्ता, डॉ। बृजेश सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं विद्यालय के शिक्षक डॉ। बृजेश सिंह ने मार्मिक गीत शहीद जवान के परिजनों पर "रंग अउर अमी गुलाल भरा है, अम्मा हमारी झोली मा, बोलो अम्मा का अबकी नहीं है पापा होली मा।" गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ