बीएससी एग्रीकल्चर की टॉपर छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, कई अहम फैसलों पर दिया अपना निर्णय।। Raebareli news ।।

 

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति के अंतर्गत शिवगढ़ क्षेत्र के गूढा गांव की बीएससी एग्रीकल्चर थर्ड ईयर की छात्रा जानवी पुत्री शिवाकांत वैस्य को एक दिन का थानेदार बनाया गया। छात्रा जानवी ने कई अहम फैसलों पर अपना निर्णय दिया, और प्रार्थना पत्रों पर बीट के सिपाही व दरोगा को लिखकर निस्तारण कराने का भी आदेश जारी किया। 


    आपको बता दें कि, पहला केस रामजियाई निवासी रामपुर खास का रहा। जिसमें रामजियाई की भूमि पर कुछ दबंगों का कब्जा है की शिकायत लेकर आई थी, जिस पर तत्काल बीट के सिपाही को और दरोगा को आदेशित किया कि, मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराएं। दूसरा मामला संतोष कुमार बहुदाखुर्द का आया जिसमें जमीन पर दूसरे लोगों के कब्जा किए जाने की शिकायत थी। उस पर भी जानवी ने तत्काल दरोगा और सिपाही को मामले को मौके पर जाकर न्यायोचित निस्तारण का आदेश दिया। तीसरा एक मुद्दा तीन भाइयों के बंटवारे को लेकर विवाद था, जिस पर जानवी ने तीनों भाइयों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, इसके बाद थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव को मामले की गंभीरता को देखते हुए निस्तारण कराने के लिए कहा।



    इस अवसर पर थानाअध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी श्री कृष्णचंद्र कनौजिया, रामकृपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दहिगावां पवन शुक्ला उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ