छठ महापर्व पर व्रतियों ने अस्तगामी सूर्य को अर्ध अर्पित किया, गीत भी गाए।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: छठ महापर्व के तीसरे दिन आज व्रतियों अस्तगामी   सूर्य को अर्ध अर्पित करने से पहले प्रसाद का निर्माण किया, महिलाओं ने छठी पर्व को लेकर गीत भी गाए। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते बनता था। 


    आपको बता दें कि, रायबरेली शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में सुशीला मिश्रा के आवास पर वार्ड की सभासद पूनम तिवारी की अगुवाई में रूपम तिवारी, अनुपमा पांडेय, मनी देवी, पूनम सिंह, बीना सिंह आदि ने सई नदी के तट पर जाकर अस्तगांमी सूर्य को अर्ध्य देकर शनिवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के कार्यक्रम की तैयारी की है।


     विदित हो कि, खरना से शुरू हुए इस महापर्व में महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं। बिहार राज्य में प्रमुखता से मनाए जाने वाले इस महापर्व को अब जिले विशेषकर शहर में बड़ी तादाद में महिलाएं मनाती हैं। जिसमें चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व पर अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं। आज अर्थ देने जाने से पहले महिलाओं ने बिहार राज्य में प्रमुखता से मनाए जाने वाले इस महापर्व को, अब जिले विशेषकर शहर में बड़ी तादाद से महिलाएं मनाती है। जिसमें  चावल के आटे से  बना लड्डू छठ का प्रसाद तैयार किया है। प्रसाद तैयार करने के दौरान महिलाएं छठ से संबंधित गीत बड़े ही चाव से गाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ