गैर कानूनी शराब बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान।। Raebareli news ।।

सौ लीटर अवैध शराब बरामद पुलिस ने पांच अदद भट्टियां की बरामद, तेरह कुंतल लहन को किया नष्ट

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली/बछरावां: पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में स्थानीय पुलिस दृारा गैर कानूनी शराब बनाने वालों व बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यछ अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री बाबू, आरक्षी कैलाश, विवेक, शेषधर महिला आरक्षी कल्पना ने उफ़रापुर गांव में अवैध शराब बनाने वालों केे विरुद्ध अभियान चलाया। गांव में छापेमारी की गई। इस दरमियान गांव के ही दिनेश पुत्र रतिपाल, जुग्गीलाल पुत्र रामकिशोर, टिक्का पुत्र मटरू, लल्लन पुत्र जागेश्वर, महावीर पुत्र अतनु के घर पर शराब की भट्टीया धधकती हुई मिली। पुलिस को देखकर शराब बनाने वालेे मौके से फरार हो गए हैं। धधकती भट्ठीयों को  नष्ट कर दिया गया। 


    आपको बता दें कि, छापेमारी के दौरान सौ लीटर निर्मित अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।  पांच अदद भट्ठीयों को नष्ट करनेेे के साथ मौकेेे पर मिला तेरह कुंतल लहन को भी नष्ट किया गया। आरोपीतो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है। 



     इस सन्दर्भ मे थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि, अवैध शराब करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध कच्ची शराब का व्यापार फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। अवैध शराब के व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ