रोड हादसे में दो बाइकों के आपस में टकराने से 4 लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गरीब गंज बाजार के पास महराजगंज की ओर आ रही, दो बाइके आपस में भिड़ गई, जिससे उन पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए चारों को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां दो की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

     आपको बता दें कि, घटना आज दिन में लगभग 12:00 बजे की है, जब ओनई जंगल के रहने वाले सुरेश 36 पुत्र रामप्रसाद बाइक पर अपने साथ मोहिनी 28 पुत्री मनोज सिंह को लेकर रायबरेली से वापस गांव जा रहे थे, इसके पीछे पीछे घेरा मजरे अतरेहटा महराजगंज के राजेंद्र 28 पुत्र गोविंद अपनी बहन पूनम 20 के साथ रायबरेली से महराजगंज वापस आ रहे थे। रायबरेली रोड पर गरीब गंज के पास आगे चल रही मोटरसाइकिल चालक सुरेश ने बगैर इंडिकेटर या हाथ दिए गाड़ी गरीब गंज बाजार की ओर मोड़ दी। जिससे पीछे से आ रही बाइक अगली बाइक में टकरा गई, और बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज लाया गया। जिनमें सुरेश और पूनम की गहरी छोटे देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज सीएचसी महराजगंज में किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ