रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 10 दिन पूर्व तहसील के अधिवक्ताओं और उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा के मध्य उपजे विवाद का आज खुशनुमा माहौल में अंत हो गया, और दोनों पक्षों ने बार बेंच का समन्वय बनाकर काम करने पर सहमति जता दी, तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर विवाद हल करा दिया।
आपको बता दें कि, 10 दिन पहले युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार शुक्ला एक काम से एसडीएम विनय मिश्रा के चेंबर में गए थे, जहां बात जीत के दौरान माहौल गरमा गया था। अधिवक्ता प्रवीण कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया था कि, एसडीएम ने उसे चेंबर से बाहर चले जाने को कहा था। यह बात अधिवक्ता को नागवार लगी लगी थी, और उसने मामला अधिवक्ता समुदाय के बीच में रख दिया था। जिससे आक्रोशित महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज और तहसील अधिवक्ता संघ दोनों संगठनों के वकीलों ने एकजुट होकर एसडीएम के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया था। अदालतों का भी बहिष्कार किया गया था।
मामले में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह सिंह ने वकीलों को शांत कराने के लिए पहल की और आज शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता का दल एसडीएम चेंबर में मिलने पहुंचा, जहां एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में लगभग आधे घंटे दोनों पक्षों के मध्य वार्ता हुई। जिसमें एसडीएम ने कहा कि, वह अधिवक्ता समाज का सम्मान करते है। कोई गलतफहमी हो, तो उसे दूर कर लिया जाए। इस पर वहां मौजूद वकीलों के दोनों संगठनों के वरिष्ठ जनों ने सहमत प्रदान की, और खुशनुमा माहौल में अधिवक्ताओं ने मामले के सूत्रधार प्रवीण कुमार शुक्ला की सहमति पर चल रहे आंदोलन को वापस लेने की घोषणा की। इसके उपरांत विगत 10 दिनों से चल रहा वकीलों का आंदोलन खत्म हो गया।
इस मौके पर महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेश मिश्रा, विद्यासागर अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, जुबेर अहमद के अलावा नागेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, बलवंत शुक्ला, मुनीर अहमद, कमलेश पाल आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ