शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का जनसंपर्क अभियान जारी।। Raebareli news ।।

 

 रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली/बछरावां: माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने अपने संरक्षक व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन के पदाधिकारियों का पूरे जनपद में शिक्षकों से सघन जनसंपर्क का क्रम अनवरत जारी है। इसी क्रम में शिक्षक महासभा के जिला कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान ने बछरावां विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों का सघन दौरा करते हुए रामदुलारी तालुकेदारिया इंटर कॉलेज सेंहगो के शिक्षकों से संपर्क कर उमेश द्विवेदी के पक्ष मतदान करने की अपील की। 


     आपको बता दें कि, अपने संबोधन में अरुण प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि, यह चुनाव वित्तविहीन शिक्षकों के भविष्य का निर्माण करने का चुनाव है। अतः हमें अत्यंत सावधान व एकजुट रहने की आवश्यकता है। विरोधी शक्तियाँ हमारी एकता की शक्ति को बाँटने को पूरी तरह सक्रिय हैं। जो लोग हमारे वित्तविहीन शिक्षकों को विभिन्न उपनामो से सम्बोधित कर अपमानित करते रहे, हमारे वोटों को कटवाने का भरसक प्रयास कर रहे है, किन्तु उमेश द्विवेदी  के कड़े संघर्ष व त्याग के बल पर जब बड़ी मात्रा में हमारे वोट बन गए, तो वही नेता बड़े ही निर्लज्जता से आपके विद्यालयों में जाति धर्म एवं संप्रदाय के नाम पर आपका वोट मांगने आ रहे हैं। हमें इन्हें उचित जवाब देकर हतोत्साहित करने की आवश्यकता है। हमारी थोड़ी सी चूक हमें पुरानी स्थिति में पहुंचा सकती है। ऐसे में अगले 6 वर्ष तक पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं बचेगा।


     वित्तविहीन शिक्षकों के मान सम्मान, मानदेय, सेवा शर्तें तथा समान कार्य समान वेतन के उद्देश्य को लेकर उमेश द्विवेदी  का अनवरत संघर्ष जारी है तथा संघर्ष को परिणाम में बदलने के लिए कृत संकल्पित हैं। अतः हम सभी को 1 दिसंबर को बिना किसी बहकावे के पूरी गंभीरता से सोच समझकर ही मतदान करना है। जिसने हमारे लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया, हम सबको पहचान दिलाई, ऐसे संघर्ष पुरुष उमेश द्विवेदी  के साथ खड़े होकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाना हम सब का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। 


    इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशा देवी, सुरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार, शिव शंकर, ज्ञानेंद्र कुमार, महिपति वर्मा, विजय कुमार एवम उमेश कुमार सहित अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ