छात्रों व बेरोजगारों के हित में संघर्ष करता रहूँगा-राम सिंह राणा।। Raebareli news ।।

 

स्नातक एम.एल.सी. में सपा प्रत्याशी को विजयी बनायें-इं. वीरेन्द्र यादव

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी राम सिंह राणा बुधवार को जनपद रायबरेली के विभिन्न विकास खण्डों में मतदाताओं से सम्पर्क कर समर्थन की अपील किया। इस दौरान सम्पूर्ण जनपद में एक दर्जन बैठकें कर कहा कि हमने सदैव छात्रों, युवाओं के हितों में विश्वविद्यालय से लेकर सरकार के विरूद्ध संघर्ष किया आन्दोलनों के समय मुझे कई बार सरकार ने जेल भेजने का काम किया। 

     आपको बता दें कि, श्री राणा ने कहा कि, वर्तमान स्नातक एम.एल.सी. ने कभी भी सदन में युवाओं बेरोजगारों के पक्ष में मुद्दे नहीं उठाये हैं, उन्होनें सिर्फ स्वार्थो की पूर्ति किया है। जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, विधान परिषद में स्नातक क्षेत्र के सदस्य की जिम्मेदारी होती है कि वह सदन में छात्रों, नौजवानों, बेरोजगारों की समस्याओं को बात सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखें, परन्तु इस क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों ने कभी भलाई की बात नहीं किया।    छात्रों, नौजवानों की भलाई के लिए समाजवादी पार्टी ने सदैव कार्य किया है, बेरोजगारों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, लैपटाप जैसी कल्याणकारी योजनाएँ देकर सम्मान देने का काम किया गया था। 


    आज भाजपा की सरकार ने उन महत्वाकांक्षी योजनाओं को बंद कर दिया, साथ ही बेरोजगार युवा छात्र जब अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन करते हैं, भाजपा सरकार उन्हें पुलिस की बब्रर लाठियों से पिटवाकर जेल भेजवाने का काम कर रही है।  इसलिए इस चुनाव में स्नातकों के मत का अधिकार भाजपा खो चुकी है। जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह राणा को विजयी बनाने की अपील किया। बछरावाँ, महराजगंज, हरचन्दपुर, शहर रायबरेली, गुरूबक्शगंज, खीरों, लालगंज, उलमऊ, जगतपुर एवं सलोन विकास खण्डों के स्नातक मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को डा0 मनोज पाण्डेय, रामलाल अकेला, श्याम सुन्दर भारती, उमाशंकर यादव, विक्रात अकेला, मो0 इलियास, अरशद खान, रामसेवक वर्मा, मुकेश रस्तोगी, डा0 दिनेश पाल, शिवनाराय सिंह, राजेश मौर्य, रवीन्द्र पाण्डेय, चन्द्रराज पटेल, राजेन्द्र यादव, कृपाशंकर यादव, विनय यादव, हरिकृष्ण फौजी, राकेश त्रिवेदी, जागेश्वर प्रसाद सुरेन्द्र कुमार, मो0 शमशाद ने सम्बोधित कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील किया। 

      इस अवसर पर हरीश चैरसिया, माताफेर सिंह, राजेश चन्द्रा, वीरेन्द्र यादव, समर बहादुर, अली खान, राम सनेही, वीरभान सिंह, नरेन्द्र सिंह, अभिकल यादव, अरविन्द चैधरी, जावेद अली, मो0 सलीम, रंजीत यादव, विनोद यादव, राहुल निर्मल, मो0 अकरम, शशि यादव, रज्जन लाल, सरजू प्रसाद कोरी, कुलदीप, शिव सिंह, अमित, डा0 सन्तलाल, दिव्यांवर सिंह, देवेश यादव, लारेंस, अंजेश मिश्र, बाबूलाल पासी, करन मौर्य, दादा देवराज यादव, राजेन्द्र यादव, अशोक मिश्रा, आले हसन, मुन्ना यादव, देशराज, रमेश मिश्र, राम किशोर पुजारी, भीम सिंह, गुलाम वारिस, अरूण तिवारी, रामचन्द्र यादव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ