वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को सपा ने सम्मान दिया-मुकेश रस्तोगी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवश्य

रायबरेली: समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने शिक्षक एम.एल.सी. पद के प्रत्याशी उमाशंकर चैधरी के पक्ष में विभिन्न विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से मिलकर सपा प्रत्याशी उमाशंकर चैधरी को जिताने की अपील की।     

      आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष श्री रस्तोगी ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षक एम.एल.सी. के चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं था, इन शिक्षकों को मतदान का अधिकार समाजवादी पार्टी ने सरकार के दौरान दिलाया।  सपा सरकार जब-जब सत्तारूढ़ हुई है तब-तब शिक्षा के क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन हुए हैं।  श्री रस्तोगी ने शिक्षकों से अपील की कि वे मतदान पत्र में उमाशंकर चैधरी को प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनायें।

इस अवसर पर प्रबन्धक इन्द्र बहादुर सिंह, शत्रुघ्न पटेल, जय सिंह यादव, जय कोहली, मो0 सलीम, सुरेश मौर्या, दीपक आहूज, करून गुप्ता, लल्लू चैधरी, ओ.पी. यादव, राजेश मनमीत मौर्या, मो0 उजैर अली, मो0 शाकिब कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ