रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गौ सेवा से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है। समाज के सभी जागरूक लोगों को सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए चलाए गए कार्यक्रमों में रुचि लेकर अपना योगदान देना चाहिए, और आवारा तथा छुट्टा जानवर नहीं छोड़े जाने चाहिए। यह विचार जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने हरदोई गांव में नवनिर्मित गोवंश पशु आश्रय अस्थल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
आपको बता दें कि, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि, देहात और शहरों में सड़कों और खेत खलियान में घूम रहे छुट्टा जानवर कहीं बाहर से नहीं आए हैं। हमारे समाज के लोगों ने ही इन्हें पालने के बजाय बोध समझकर आवारा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि, गौ सेवा हर भारतीय नागरिक का परम कर्तव्य है, और गोवंश के पशु मानव समाज के लिए विशेषकर खेती और किसानी से जुड़े लोगों के लिए एक जीविकोपार्जन का साधन भी है।
श्री सिंह ने महराजगंज क्षेत्र में चल रही असनी, मऊ और महराजगंज नगर पंचायत में गौशालाओं की तारीफ करते हुए कहा कि, यहां पर पशुओं की अच्छी तरह से देख रहे हो रही है। उन्होंने कहा कि, हरदोई गांव में बनी गौशाला में नर और मादा दोनों प्रकार के जानवरों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की गई है। जोकि बहुत उत्तम रहेगी। वहीं कार्यक्रम में मौजूद खंड विकास अधिकारी महराजगंज प्रवीण कुमार पटेल ने कहा कि, योगी सरकार द्वारा गोवंश की रक्षा के लिए जो कार्यक्रम उठाए गए हैं वह बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इसी क्रम में ग्राम प्रधान आलोक चौधरी ने कहा कि, इस गौशाला के खुल जाने से हरदोई व इसके आसपास के दर्जनों गांव में आवारा घूम रहे पशुओं से किसानों को निजात मिल सकेगी, और इन पशुओं की देखरेख बहुत ही अच्छे तरीके से कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिला संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार अवस्थी ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी महराजगंज डॉ एके कनौजिया, पशु चिकित्सा अधिकारी हरदोई डॉक्टर सुरेश चंद्रा, क्षेत्रीय लेखपाल विवेक सिंह चौहान के अलावा अवध लाल चौधरी, अंचल चौधरी आदि भी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ