रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संविधान दिवस के मौके पर तहसील सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं को संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में बोलते हुए तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, भारत का संविधान विश्व के सबसे अनूठे संविधान के रूप में जाना जाता है। आकार में विशाल हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। प्रकृति में ना यह बहुत पढ़ा है, और ना ही बहुत लचीला है। संविधान निर्माताओं ने भारत जैसे बड़ी आबादी वाले और विशाल भू भाग वाले हमारे देश के लिए काफी सोच समझकर इसका निर्माण किया था। जिसके तहत भारत को एक संप्रभु धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र का दर्जा दिया गया है। हम सभी लोग इस बात की शपथ ले कि, हम अपने ही महान संविधान की रक्षा के लिए जी जान से काम करते रहेंगे। इस मौके पर सभी ने हाथ उठाकर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा, रजिस्टार कानूनगो रमेश पटेल, भानु किशोर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, अंजनी कुमार बाजपेई, प्रदीप श्रीवास्तव, जगन्नाथ प्रसाद, श्री राम के अलावा लेखपालों में प्रीति गुप्ता, दर्शिता श्रीवास्तव, अर्चना, आद्या प्रसाद, जितेंद्र सिंह चौहान, छब्बू राम आदि के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, जुबेर अहमद, राकेश यादव, मुनीर अहमद खां आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ