मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महराजगंज मंडी में हो रही, किसानों के धान की तौल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार धान खरीद के लिए महराजगंज मंडी परिसर में चल रहे, दो क्रय केंद्र पूरी क्षमता के साथ किसानों की धान की खरीद में जुट गए हैं, और 23 अक्टूबर 2020 से शुरू हुई खरीद में अब तक बड़ी तादाद में धान किसानों से खरीदा जा चुका है


   आपको बता दें कि, हमारे संवाददाता ने मंडी परिसर जाकर आरएफसी के निर्देश पर विपणन शाखा के खरीद केंद्र पर जाकर जायजा लिया, तो एसएमआई चंद्रकेश यादव पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त दिखे, वहां बाकायदे धान की खरीद हो रही थी, और किसानों को जिन्होंने खरीद के लिए अपना नाम ऑनलाइन रजिस्टर्ड करा लिया है, टोकन के माध्यम से नियमानुसार धान विक्रय करने लाए थे, उनसे खरीद हो रही थी।


   हमारे संवाददाता ने सेंटर प्रभारी चंद्रकेश यादव से बात की, तो उन्होंने बताया कि, 23 अक्टूबर 2020 से खरीद शुरू हुई है, और यह 28 फरवरी 2021 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि, केंद्र में खरीद का लक्ष्य 40 हजार कुंतल रखा गया है। अब तक 53 किसानों से 2551 कुंतल खरीद की जा चुकी है। फिलहाल केंद्र पर बोरे पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, और जिन किसानों से खरीद की गई है। उनमें सभी किसानों को पेमेंट उनके खाते में भेजा जा चुका है।



   वहीं परिसर में दूसरे खरीद केंद्र एसएफसी के कांटे पर केंद्र प्रभारी राम सिंह मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि, उनके सेंटर पर 26 अक्टूबर से खरीद शुरू की गई थी। यहां 12 किसानों से 1085.20 कुंतल खरीद की जा चुकी है। सभी किसानों को पेमेंट उनके खातों में दिया जा चुका है, और यहां पर भी पर्याप्त मात्रा में बोरे मौजूद हैं। किसी प्रकार की कोई शिकायत का मौका किसानों को नहीं दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ