रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज रायबरेली रोड पर आज सवारियों से लदी विक्रम को सामने से आ रहे बोलेरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवारियों से भरी टेंपो पलट कर खड्डे में जा गिरी। जिससे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस द्वारा पांचो को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। जिनमें एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज से सवारियां भरकर टेंपो रायबरेली की ओर जा रहा था, जैसे ही वह हनुमानगढ़ी से आगे मोड़ पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंपो पलट गया, और उस पर सवार महराजगंज कस्बे के वारसी नगर के रहने वाले अब्दुल वाहिद 50, रफीकुल बानो 60, वार्ड नंबर 5 के ही रहने वाली सोनी बानो 21 पुत्र अब्दुल वाहिद, अंकित सिंह 23 पुत्र तेजभान सिंह निवासी गौरा मजरे बेला भेला थाना डीह, सुनीता देवी 16 पुत्री लल्लन निवासी अशरफाबाद, बुधना 50 पुत्र लक्ष्मण निवासी अशरफाबाद, वैजनाथ 70 पुत्र रामभरोसे वार्ड नंबर 8 महराजगंज, फरीद आलम 35 पुत्र अब्दुल रफीक वार्ड नंबर 3 महराजगंज रायबरेली टेंपो में सवार होने के कारण घायल हो गए। काफी देर तक मुसाफिर टेंपो में फंसे रहे। आसपास के लोगों ने मदद करते हुए सभी को बाहर निकाला, और 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जिनमें रफीकुल बानो को गंभीर चोटे आई थी। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी सब को मामूली चोटें आई थी, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ