बैंकर्स आमजन में अपनी पेठ बनाये तथा रूची लेकर उनकी समस्याओं को सुनकर नियमानुसार करे निराकरण-डीएम।। Raebareli news ।।

 

फोटो-सीडीओ बैंकर्स जिला स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक करते हुए 

बैंकर्स जिला स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक 

बैंकर्स आमजन में अपनी पेठ बनाये तथा रूची लेकर उनकी समस्याओं को सुनकर नियमानुसार करे निराकरण-डीएम

बैंकर्स कार्य प्रणाली को सरल व सहज बनाकर जनता को सरकारी योजनाओं से करे लाभान्वित: सीडीओ

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिये कि, बैकर्स निर्धारित समय से बैकों में आये तथा कोविड-19 के बचाव व जागरूकता को देखते हुए अपने कर्तव्यों व दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते हुए आमजन में अपनी पेठ बनाये तथा जनता की बैक सम्बन्धी समस्यों को रूची लेकर सुने तथा उसका निकारण समय से करें।    बैकर्स केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी आमजन को बढ-चढ़कर देकर उसकों लाभान्वित करें इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, ऋण जमा अनुपात, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार व ग्रामोद्योग रोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित नाबार्ड की महत्वपूर्ण योजनाओं पर विशेष ध्यान दें। 


    आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बचत भवन के सभागार में बैकर्स की जिला स्तरीय समन्वयक समिति की। बैठक अध्यक्षता करते हुए कहा कि, बैंकर्स कार्य प्रणाली को सरल व सहज बनाये लाभ परक योजना सम्बन्धी आदि कार्यो के क्रियाकलापों को आमजन व सहज तरीके से बताये। मुख्य उद्देश्य आमजन को केन्द्र व प्रदेश सरकार की लाभपरक व कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों व आमजनमान को लाभ दिलाना है। 


    उन्होंने कहा कि, सभी विभाग एनपीए खातों में वसूली में सहयोग करें। बैंकर्स कैंप लगवाकर सरकार की योजनाओं से आमजन को जानकारी दे, तथा उसको लाभान्वित करें। जिला स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक, सलाहकार समिति आदि की बैकर्स बैठक महत्वपूर्ण होती है जिसे बैंकर्स गंभीरता से लें। उन्होने बैंकर्स को निर्देश दिए कि, जो लोन स्वीकृत हो गए हैं, उन्हे बैंकों मे अनावश्यक न रोकें।    तत्काल लोन देने की सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर नियामानुसार कार्यवाही करें।    ऋण जमा अनुपात की प्रगति जिन बैंको की कम थी, उन्हें अपेक्षित सुधार लाकर प्रगति बढ़ाने के उचित दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


    इस मौके पर एलडीएम विजय शर्मा, डीडीएम नबार्ड रजनी पाण्डेय, एडी सूचना प्रमोद कुमार, सीवीओं गजेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका के ईओ, डूडा के पीओं आदि सहित बड़ी संख्या में बैंकर्स उपस्थित रहे। डीडीएम नाबार्ड रजनी पाण्डेय ने नाबार्ड सम्बन्धी व बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान (आर0सेटी) द्वारा एजेण्डा के अनुरूप विभाग से सम्बन्धित कार्यकलापों की भी विस्तार से चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ