डीएम ने हरदासपुर से कुचरिया तक बनने वाली रिंग रोड का किया निरीक्षण।। Raebareli news ।।

 

फोटो-डीएम महराजगंज रोड स्थित हरदासपुर से कुचरिया तक रिंग रोड का निरीक्षण करते हुए 

डीएम ने हरदासपुर से कुचरिया तक बनने वाली रिंग रोड का किया निरीक्षण

डीएम ने रिंग रोड के आधे अधूरे अपूर्ण कार्य पाये जाने पर एनएचआई के अधिकारियों को लगाई फटकार

कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें तथा रोड के निर्माण में गुणवत्ता व मानक पर ध्यान देने के साथ ही समयबद्धता पर विशेष दे ध्यान-डीएम

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने महराजगंज रोड स्थित हरदासपुर से कुचरिया तक लगभग 17 किलोमीटर तक बनने वाली रिंग रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिंग रोड के आधे-अधूरे कार्य पाये जाने व कार्यो में अपेक्षित प्रगति न होने पर कार्यदायी संस्था एनएचआई के सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि, रिंग रोड के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें, तथा रोड के निर्माण में गुणवत्ता व मानक पर ध्यान देने के साथ ही समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। 



    आपको बता दें कि, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित व एनएचआई के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ