फोटो-डीएम सई नदी पुल के मरम्मत कार्यो का निरीक्षण व ट्रायल करते हुए
डीएम ने सई ब्रिज मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण व गाड़ी के माध्यम ब्रिज का लिया ट्रायल
हल्के वाहन सई ब्रिज से 6 नवम्बर प्रातः 8 बजे से प्रयागराज तरफ जा सकते है, भारी वाहनों का आवागमन 9 नवम्बर तक प्रतिबन्धित-डीएम
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने रायबरेली प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सई नदी पर के मरम्मत कार्यो का निरीक्षण किया व अपने वाहन अन्य अधिकारियों के वाहनों के साथ पुल पर गाड़ी चलवाकर ट्रायल भी किया।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने बताया कि, रायबरेली प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग 24बी के किमी 84 में स्थित सई सेतु मे मेसर्स सनराइज इन्जीनियर द्वारा विगत 20 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए सई नदी पुल के मरम्मत कार्य एवं इस्पेंशन ज्वाईट के फिक्सिंग हेतु यातायात परिवर्तित किया गया था, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रायबरेली द्वारा बताया गया कि, ब्रिज के अप्रोच एवं मरम्मतीकरण का कुछ कार्य अवशेष है, जिसे 9 नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस क्रम में पुनः यातायात रायबरेली शहरी क्षेत्र में प्रातः 9 बजे से सायं 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। हल्के वाहन 6 नवम्बर की प्रातः 8 बजे से पूर्व की भांति सई ब्रिज के माध्यम से होकर प्रयागराज जा सकते हैं। किन्तु भारी वाहनों का आवागमन 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक प्रातः 8 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। 9 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से भारी वाहनों का आवागमन प्रारम्भ किया जायेगा।





0 टिप्पणियाँ