विशेष टीकाकरण अभियान को युद्ध स्तर पर सफलता के साथ चलाये-सीएमओं।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीरेन्द्र सिंह के निर्देश पर नौ जानलेवा बीमारियों से बचाने वाला टीकाकरण अभियान अब सप्ताह में तीन दिन चलाया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत रविवार को टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर जानकारी देते हुए घोषणा की थी। इससे पहले टीकाकरण सप्ताह में दो दिन यानी बुधवार और शनिवार को आयोजित होता था। अब तीन माह तक (नवम्बर से जनवरी) सोमवार के दिन विशेष टीकाकरण अभियान के तहत  टीके से वंचित बच्चों का टीकाकरण होगा, जबकि बुधवार और शनिवार को पहले जैसा टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। 


    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी खालिद रिजवान ने बताया कि, विशेष टीकाकरण अभियान के तहत पहले सोमवार को 315 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गए, जिसमें 367 गर्भवती, शून्य से एक साल के 1004 बच्चों, एक वर्ष से अधिक आयु के 610 बच्चों तथा पहली जनवरी 2020 के बाद जन्मे 942 बच्चों का टीकाकरण किया गया। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन के साथ में गर्भवती और बच्चों को टीके लगाये।    लाभार्थियों का टीकाकरण करने के साथ ही यह महत्वपूर्ण सन्देश भी देना जरूरी है कि कौन सी वैक्सीन दी गयी है, और यह किससे बचाव करती है। इसके बाद कौन सा टीका लगेगा और और इसके लिए कब आना है। टीका लगने के बाद बच्चे में इसका क्या प्रभाव हो सकता है और उसका क्या निदान हो सकता है। इसके बारे में भी लाभार्थी को जरूर पता होना चाहिए। साथ ही लाभार्थी को यह सन्देश भी देना चाहिए कि, वह टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखें और इसे अगले टीकाकरण के समय साथ में लेकर अवश्य आयें। 


     टीकाकरण अभियान के तहत पेंटावेलेंट (डिप्थीरिया, काली खांसी, हिपेटाइटिस बी, टिटेनस, हेमोफिल्ट्स इंफ्लुएंजा टाइप बी संक्रमण) मेनिंजाइटिस, पोलियो, टीबी, खसरा, निमोनिया व जेई प्रभावित जिलों में जेई का टीका तथा नए टीके जैसे रोटा वायरस, आईपीवी ए वयस्क जेई का टीका, न्यूमोकोकल कंजुगेट टीका (पीसीवी) और खसरा-रूबेला(एम-आर) शामिल हैं।

     मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह ने सभी एमओआईसी, चिकित्सा अधीक्षक तथा टीकाकरण कार्य में लगे डाक्टर व कर्मचारियों निर्देश दिये है कि, वह टीकाकरण अभियान को गम्भीरता के साथ पूर्ण करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ