भाजपा नेता ने मरीजों में बांटे फल और मास्क।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: मिशन योगी अगेन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अली नकवी ने अपनी टीम के साथ रविवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों में फल, जूस और नाश्ते का डब्बा वितरित किया। साथ ही मरीजों के साथ आए तीमारदारों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क भी बांटे। 


   आपको बता दें कि, इस दौरान उन्होंने कहा कि, गरीब जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा जन सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। जन सरोकार ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। भाजपा नेता ने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनावश्यक भीड़ भाड़ से बचने की अपील की। 

    इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मो0 आदिल, सरफराज अहमद, शाहनवाज अहमद उर्फ अन्नू, मो0 तौसीफ, मो0 गुफरान, अरबाज, ज़मीर, अकील अंसारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ