संदिग्ध अवस्था में युवक ने लगाई फांसी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर मोबाइल के लेनदेन की वजह से एक युवक को जान गंवानी पड़ी। मामला रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है।



    आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के कुर्री गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। यहां अज्ञात अवस्था में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताते हैं कि, चंद्रिका प्रसाद 32 पुत्र गंगा प्रसाद निवासी  कुर्री की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव मिला। परिजनों का आरोप है कि, गांव के ही रहने वाले लखन बहेलिया पुत्र राजाराम से मोबाइल को लेकर झगड़ा चल रहा था, और रात में जब मृतक अपने कमरे में सोने गया था, तो आरोपी लखन से मिलने के लिए  उनके घर आकर कुछ बातचीत मृतक और लखन बहेलिया के बीच में हो रही थी बताया जा रहा है, जब परिजनों ने सुबह चंद्रिका प्रसाद के कमरे में जाकर देखा, तो उसका शव रस्सी के सहारे कमरे में छत के छल्ले से लटकता मिला। परिवार वालों ने जब अपने बेटे को रस्सी के सहारे लटकता देखा, तो कोहराम मच गया, और मोहल्ले समेत गांव वाले भारी संख्या में इकट्ठा हो गए।



     परिजनों द्वारा आनन-फानन बछरावां थाने को सूचना दी गई। मौके पहुंचे उप निरीक्षक अनिल यादव, आरक्षी उदित राणा, आरक्षी जयशंकर ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     मामले में बछरावां थानाध्यक्ष राकेश ने बताया है कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ