अधिवक्ता राजीव शंकर मिश्र की हत्या के प्रति बढ़ रहा आक्रोश।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 राय्बरेली: विगत  दिनों हुई अधिवक्ता राजीव शंकर मिश्र की हत्या के प्रति आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसी क्रम में रायबरेली के शहीद चौक में ब्राह्मण समाज महासभा ने मृत आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला, और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की, तो वहीं ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।

     आपको बता दें कि, शोक सभा की अगुवाई कर रहे आशीष पाठक ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की, और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की है। वहीं दूसरी ओर  ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आशीष पाठक ने प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब किसी प्रकार की नशे का जिक्र नहीं है, तो प्रशासन और मीडिया मृत व्यक्ति को क्यों बदनाम कर रहा है। ब्राह्मण समाज के महामंत्री विश्व मिश्रा ने प्रशासन से गुहार लगाई कि, बिना दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करें, और पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाए। 

    ब्राहमण समाज की महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने आए दिन ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार को लेकर योगी सरकार को घेरा और कहा कि, इस सरकार में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं है। शोक सभा में आए हुए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और आम जनमानस का सहानुभूति के लिए आभार व्यक्त किया, और भविष्य में लड़ाई लंबी है, जिसके लिए सभी के साथ अपील की। इस दौरान ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष मंजुल तिवारी, सारिका शुक्ला, उमेश द्विवेदी, कृपाशंकर दीक्षित, ब्राह्मण समाज के संरक्षक प्रतिनिधि शकल नारायण द्विवेदी, मदन मोहन शर्मा, शिवम मिश्रा, चंद्र प्रकाश पांडेय आदि लोग शोक सभा में सम्मिलित हुए, और मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ