फौलादी इरादों के साथ साथ सशक्त सोच भी रखती हैं महराजगंज की महिला मंडल उपाअध्यक्ष शक्ति रस्तोगी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी                                                                               महराजगंज/रायबरेली: आपको कितने लोग जानते हैं, यह महत्व नहीं रखता, बल्कि आपको लोग क्यों जानते हैं, यह महत्वपूर्ण है। इसकी मिसाल स्वयं महराजगंज की भाजपा महिला मंडल उपाअध्यक्ष शक्ति रस्तोगी हैं। जिनके महराजगंज भाजपा में आने के बाद पूरे क्षेत्र की महिलाओं का गौरव बढ़ा है, और इन्होंने यह साबित कर दिखाया है। यत नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता। 

    आपको बता दें कि, काम करने की इतनी शक्ति "शक्ति रस्तोगी" में कैसे आती है, यह पूछने पर उन्होंने बताया कि, यह शक्ति स्वयं उनके परिवार से व उनके पति विजय राज रस्तोगी से प्राप्त होती है। लोग "शक्ति" को राजनीतिक क्षेत्र के अलावा धार्मिक क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखते हैं। महराजगंज के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताते कि, शक्ति रस्तोगी के अंदर लोगों के साथ तालमेल से काम करना व आपसी सामंजस्य बनाना एक कला के साथ-साथ विशेष गुण भी है, और इनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में लोगों खासकर महिलाओं के अंदर एक विशेष उत्साह भाजपा के प्रति देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ