स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंकी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय ब्लाक सभागार में स्नातक एमएलसी निर्वाचन के भाजपा उम्मीदवार इंजीनियर अवनीश कुमार के पक्ष में भाजपाइयों ने मतदाता सम्मेलन का आयोजन करके पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।



   आपको बता दें कि, कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत बछरावां ने कहा कि, ईमानदारी, सच्चरित्रता और कर्मठता, मतदाताओं के प्रति जवाब देही, हमारी पहचान है। हमारा प्रत्याशी विजई होने के बाद सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर बेरोजगारी, अन्याय, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद के खिलाफ संघर्ष करेगा और सरकार की जनउपयोगी नीतियों को स्नातकों तक पहुंचाने का काम करेगा। इसलिए सभी लोग अधिक से अधिक मतों से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को ही अपना मत दें।

    इसी क्रम में पूर्व एमएलसी व राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशी के बारे में विधायक ने बताया है कि, आवश्यकता इस बात की है कि, भाजपा को मजबूत बनाए रखने के लिए हर चुनाव जीतना जरूरी है, और भाजपा की नीति और रिति से जन-जन परिचित है। पार्टी में प्रबुद्ध जनों का बहुत बड़ा सम्मान है। इसलिए सभी को एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताना है।



   इसी क्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने भी लोगों से अपील की है कि, वह अपना मत बर्बाद कतई ना करें। क्योंकि भाजपा समय और समाज के साथ-साथ राष्ट्र की आवश्यकता बन गई है। भाजपा प्रत्याशी के जीतने से प्रदेश में विधान परिषद में हमारी ताकत बढ़ेगी, और विपक्षियों द्वारा नारेबाजी की कोशिशें नाकाम होंगी।

    इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने भी पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की, और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि, मतदान के दिन 11 वोट बूथ पर ले जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में डलवाए।


   कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, युवा नेता सरोज गौतम, अवधेश मिश्रा, विनय सिंह प्रधानाध्यापक, शरद सिंह, सरदार फत्ते सिंह, अमित श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, कौशर कुरेशी, श्याम लाल साहू, विजय धीमान, रवितोष त्रिपाठी, अंकुर वैश्य, वंदना सिंह, अतुल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ