हाईस्कूल की टॉपर छात्रा बनी एक दिन के लिए विधायक लगाया जनता दरबार।। Raebareli news ।।

 

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

महराजगंज/रायबरेली: विधानसभा क्षेत्र बछरांवा की होनहार छात्रा काजल सिंह पुत्री विजय सिंह  पूरे छत्ता सिंह का पुरवा ओसाह ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा में 92.33% अंक हाशिल कर जिले में पांचवा व विधानसभा में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में  380 मीटर सड़क निर्माण व उस मार्ग का नामकरण छात्रा के नाम से करने की घोषणा की। 


    आपको बता दें कि, आज बछरावां की इस छात्रा को मिशन शक्ति अभियान के तहत बछरांवा विधायक  रामनरेश रावत ने एक दिन के लिए विधायक नामित किया। इस दौरान छात्रा ने जनता दरबार लगाकर न सिर्फ जनता की समस्याओं को सुना, बल्कि  जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध करके सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।


   1 दिन के लिए विधायक बनी छात्रा ने जनता दरबार में ही बछरावां कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह व खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल को बुलाकर कई लोगों की समस्याओं के संदर्भ में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली, और कई समस्याओं को त्वरित निस्तारण भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ