महावीर स्टडी इस्टेट के बच्चों ने रंगोली बनाकर विद्यालय में मनाया दीपावली का त्यौहार, एक दूसरे को दी बधाइयां।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सिकेण्ड्री कॉलेज महराजगंज में दीपावली का त्यौहार मंजू, अनुपम एवं स्वाति ने शुभ रंगोली बनाकर कक्षा 9 से कक्षा 12 के बच्चों के हाथों दीप मालिका प्रज्वलित कराई गई। अध्यापकों ने सम्मिलित होकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

     आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने सभी बच्चों से अनुरोध किया कि, सभी मिट्टी के दीयों को स्थानीय कुम्हारों से ही खरीदें और उन्होंने आगे कहा कि, कॉलेज में कोविड-19 से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षित वातावरण में पठन-पाठन की उचित व्यवस्था भी की गई है। कुशल अध्यापकों द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन ऑनलाइन तथा कॉलेज में किया जा रहा है। इसी के परिणाम रहा है कि, 2020 में बच्चों ने 96% अंक पाकर क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्तांक लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

      विद्यालय मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह ने सभी बच्चों अभिभावकों क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानाध्यापक कमल बाजपेई ने सभी को सुरक्षित दीपावली मनाने की सलाह दी। इस अवसर पर गिरिजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्र, मंजू, नीरू, आलोक, राज किशोर, अजय राज सिंह, हिमांशु सिंह, लक्ष्मी, अनुपम, रुचि सिंह, पूजामणि स्वाति समेतआदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ