बछरावां/रायबरेली: सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत बछरावां विकासखंड में कार्यरत 63 सफाई कर्मियों द्वारा परिसर के अंदर सघन सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों द्वारा पूरे विकासखंड की नालियों को साफ करते हुए मार्गो तथा मैदान में पड़े हुए कूड़े करकट को साफ किया गया, और परिसर को स्वच्छ बनाया गया।
आपको बता दें कि, सफाई कर्मियों का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मी ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौरसिया ने बताया कि, उनका तथा उनके साथियों का प्रयास रहता है कि, सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे विकासखंड को साफ सुथरा रखने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि, इस सफाई अभियान के अंतर्गत अगर जनता का भी सहयोग प्राप्त हो, तो वातावरण को पूरी तरह साफ सुथरा रखा जा सकता है, परंतु बड़े ही अफसोस की बात है कि, अपने दरवाजे पर भी सफाई करने के लिए लोग सफाईकर्मी पर आश्रित हो जाते हैं। जबकि इतिहास गवाह है कि, हमारे बुजुर्ग गांव में अपने घरों के दरवाजे तथा अगल बगल झाड़ू इत्यादि लगाया करते थे। यह सच है कि, सफाई कर्मी की जिम्मेदारी अपनी तैनाती स्थल पर साफ सफाई रखनी है, परंतु ग्रामसभा बहुत बड़ी होती है, और एक सफाई कर्मी पूरी ग्राम सभा को 1 दिन में स्वच्छ नहीं बना पाएगा। अगर इसमें जनता का भी सहयोग मिल जाए, तो सरकार की मंशा को पूर्ण आयाम मिल सकता है।
सफाईअभियान में कन्हैया लाल, अजय कुमार, विनोद कुमार, गायत्री देवी, फूल दुलारी, दीप कुमार, सत्यनारायण, मनोज कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, बाबादीन सहित सभी सफाई कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।

0 टिप्पणियाँ