भाजपा सरकार फंड दाताओं के लिए चल रही है, अन्नदाताओं के लिए नहीं-सुशील पासी।। Raebareli news ।।

 


किसान विरोधी है भाजपा सरकार सुशील पासी

रजनीकांत अवस्थी

 महराजगंज/रायबरेली: केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने कृषि बिल लाकर कर किसानों के साथ जो अत्याचार किया है, उसका जवाब होने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता देने को तैयार हैं। कृषि बिल के विरोध में पूरे देश की जनता सरकार का विरोध कर रही। यह उद्गार आज महराजगंज तहसील परिसर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विनोद कुमार सिंह को देते हुए व्यक्त कर रहे थे।

     आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील  पासी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बछरावां रोड से होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंचकर कृषि बिल के विरोध में ज्ञापन तहसीलदार महराजगंज विनोद कुमार सिंह को सौंपा।


    दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि, संसद में बिना बहस चर्चा के किसान विरोधी काला कानून पारित कराकर कानून बना दिया गया, इस दौरान ऐसा कानून बनाना गहरी साजिश का हिस्सा है, तथा ऐसे कानून से सिर्फ राजनीतिक चंदा व फंड दाताओं को ही फायदा होगा। श्री पासी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, चुनाव के समय किसानों से झूठे वादे कर किसान हितैषी सरकार बनाने का ढोंग करने वाली केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का असली चेहरा अब किसानों के सामने आया है। जिसके चलते आज केंद्र व प्रदेश की जनता कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। यदि सरकार ने ऐसा बिल वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।

   कांग्रेस प्रदेश सचिव ने यह भी कहा कि, देश की संसद का शीघ्र सत्र बुलाया जाए, जिस पर कृषि बिल पर पुनः बहस कर ऐसे कानून निरस्त किए जाएं। संसद में किसानों मजदूरों की आय पर चर्चा कराई जाए, इसके साथ ही किसानों के कर्जे में बिजली बिल माफ किया जाए। एमएसपी पर कानून बनाया जाए। एमएसपी से कम फ़सल खरीदना अपराध माना जाए।

    इस मौके पर अर्जुन पासी, मोनू पासी, सुशील मौर्य, भगवानदीन फौजी, रामप्रकाश पासी, राजेश पासी, राम कुमार पासी, विंध्या पासी, सुनील पासवान, राम निहोरा, राम सुमिरन, रामसनेही सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ