बेलगाम चौकी इंचार्ज ने भाजपा पदाधिकारी से की अभद्रता।। Raebareli news ।।

 

बीच चौराहे मां बहन की गालियां देने के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश।

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: भाजपा सरकार में पुलिस कर्मियों की बेलगाम कार्यशैली अब भाजपाइयों पर ही भारी पड़ रही है। विगत दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुलिस की अभद्रता और बदसलूकी के कई मामले पहले से ही चर्चा में थे। वहीं मंगलवार को भाजपा नेता से पुलिस की गाली गलौज का एक नया मामला सामने आया है। इस बार पार्टी का कोई छोटा मोटा कार्यकर्ता नहीं बल्कि खुद मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश 2022 के अल्पसंख्यक मोर्चा से जिला अध्यक्ष अली नकवी पुलिस की अभद्रता का शिकार हुए हैं। 

     आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार अली नकवी मंगलवार को शाम अपने किसी परिचित को साथियों के साथ खाना पहुंचाने के लिए जहानाबाद चौकी क्षेत्र गए हुए थे, तभी वह डबल फाटक पर बने ओवर ब्रिज के पास रुक कर अपने साथियों से पार्टी के आगामी कार्यक्रम और रणनीतियों पर विचार विमर्श कर रहे थे कि, इसी बीच जहानाबाद चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय वहां पर आ धमके। आरोप है कि, चौकी इंचार्ज ने बिना किसी बातचीत के भाजपा पदाधिकारी से पहले गाली गलौज की। उसके बाद पद और कद बताने के बाद भी उन्होंने वहां पर खड़े भाजपा के हर कार्यकर्ता और स्वयं जिला अध्यक्ष के कपड़ों की तलाशी ली। जिसे लेकर कुछ देर के लिए आसपास का वातावरण गंभीर हो गया।

     भाजपा सरकार में उनके ही कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह की अभद्रता और बदसलूकी से लोग काफी हतप्रभ थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि, अपनी ही सरकार में भाजपाइयों का ऐसा अपमान कोई कैसे कर सकता है? बाहरहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा नेता ने तत्काल अपने शीर्ष पदाधिकारियों को पूरे मामले की सूचना दी, और पुलिस उच्चाधिकारियों को भी चौकी इंचार्ज के क्रियाकलापों से अवगत करा दिया है।

     जानकारी यह भी मिली है कि, पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अपने पदाधिकारियों के साथ इस घटनाक्रम से काफी नाराज हैं, और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सीधे फोन करके तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ