फोटो-जिला सैनिक कल्याण विजय दिवस
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भारत-पाक युद्ध में शहीद सैनिकों की पुण्य स्मृति में जिला सैनिक कल्याण के प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस मनाया गया। समारोह में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाॅंजलि दी गयी एवं शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के साथ सूक्ष्म जलपान के पश्चात समारोह का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महेन्द बहादुर सिंह, राकेश कुमार, उमेश कुमार वर्मा, राम मोहन मिश्रा, कन्हैया लाल एवं अनन्त कुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ