रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों से आॅनलाइन आवेदन कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर से बढ़ाकर 29 दिसम्बर 2020 निर्धारित कर दी गई है। इसी प्रकार कक्षा 9 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2020 तक विस्तारित की गई है।
आपको बता दें कि, चयन परीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए समिति की उक्त वेबसाइड अथवा विद्यालय की वेबसाइड का अवलोकन कर सकते है, तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में बनी हेल्प डेस्क के सम्बन्धित अधिकारियों से कार्यालय समय पर दूरभाष संख्या 0535-2974500, अवनीश कुमार सिंह मो0नं0 9415521308, एस0एस0 यादव मो0नं0 7376687357, अतुल कुमार सिंह मो0नं0 8318102629, प्रसून कुमार राय मो0नं0 9455092384 सहित प्राचार्य डा0 अमरनाथ राय से भी सम्पर्क कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ