गुमशुदा रसीद बहियों प्राप्त होने पर कराये उपलब्ध-एडीएम ई।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद रायबरेली के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष द्वारा बताया गया है कि, जनपद आजमगढ़ के तहसील लालगंज में कार्यरत रामगरीब तिवारी पुत्र स्व0 राम अधार तिवारी संग्रह अमीन को वसूली हेतु दी गई विविध देय की रसीद व अन्य कागजात उनके वसूली क्षेत्र तरवा से तहसील मुख्यालय के बीच रास्तें में कही गिर गयी, और काफी तलाश करने के बाद भी उपलब्ध नही हो पायी, रसीद व अन्य कागजात के गुम हो जाने की प्रथम सूचना भी दर्ज करवा दी गई है। यदि किसी भी व्यक्ति को गुमशुदा रसीद बहियां प्रयोग की गई 1745101 से 1745170 कुल 70 रसीदें तथा अप्रयुक्त रसीदें 1745171 से 1745200 कुल 30 रसीदें, यदि किसी व्यक्ति को प्राप्त हो तो वह जनपद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) या जिलाधिकारी कार्यालय आजमगढ़, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 आजमगढ़ के कार्यालय में उपलब्ध करवा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ