रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि, पेंशनर की पेंशन सम्बन्धी समस्याओं को गम्भीरता से लेकर उनका समयबद्ध तरीके से निराकरण कराया जाये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी जीतनेन्द्र सिंह ने बैठक में आये पेंशनरों की समस्याओं को सुना तथा बीएसए, स्वास्थ्य विभाग की पेंशनरों की शिकायते बड़ी संख्या में पाई गयी, जिसके लिए सीएमओ तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा उनके लेखाधिकारी को समस्याओं के तत्काल निकारण कराने के निर्देश दिये। बैठक में पेंशनरों ने अपनी समस्याओं को विस्तार पूर्वक बताया तथा उपस्थित अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।

0 टिप्पणियाँ