रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय गढ़ी अतरेहटा में मासिक शिक्षक संकुल बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कैर संकुल शिक्षक कुश वर्मा एवं विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आपको बता दें कि, संकुल शिक्षक डा0 अमरपाल, मोहम्मद खलील ने प्रेरणा सूची, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका सहित मिशन प्रेरणा की सभी बारीकियां बताई। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी ने टीएलएम प्रदर्शनी में कुश वर्मा के द्वारा निर्मित सुंदर प्रस्तुतियों हेतु नई तकनीक का प्रयोग कर बनाई गई कलाकृतियों को सराहा।
वहीं मीडिया प्रभारी इरशाद सिद्दीकी ने प्राथमिक विद्यालय गढ़ी अतरेहटा को ब्लॉक का सबसे अग्रणी विद्यालय बताते हुए अन्य सभी विद्यालयों को प्रा0 वि0 गढ़ी अतरेहटा के परिश्रमी शिक्षकों से प्रेरणा लेने की बात कही। बैठक में पहुंचे ब्लाक के सभी एआरपी ने भी विद्यालय की सक्रिय गतिविधियों, खेल-खेल में शिक्षा, सुंदर भौतिक पर्यावरण, कलात्मक प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बैठक में मंत्री मोहम्मद सगीर, संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा, प्रचार मंत्री दिलीप सिंह, अनुदेशक अवनीश कुमार, गीता, पवन कुमार सहित कैर संकुल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ