सपा के पूर्व विधायक ने इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र को किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने पार्टी जनों के साथ क्षेत्र के गांव बावन बुजुर्ग बल्ला में विगत इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर छात्र वात्सल्य अवस्थी जिन्होंने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में प्रथम और जनपद में तृतीय स्थान हासिल किया था, उनको उनके घर जाकर सम्मानित किया, और कहा कि, उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में छात्र समुदाय के उत्साहवर्धन हेतु काम करना शुरू किया था। पहली बार सभी छात्र छात्राओं को मुफ्त लैपटाप का वितरण उनके नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुरू किया था।

   आपको बता दें कि, पूर्व विधायक श्री अकेला ने कहा कि, समय-समय पर पार्टी नेता द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कम पार्टी के नेतृत्व द्वारा किए जाने का निर्देश मिलता रहता है। उन्होंने छात्र वात्सल्य अवस्थी को अंग वस्त्र तथा फूल माला पहनाकर 2021 की डायरी व पेन के साथ साथ ₹5000 नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। वात्सल्य अवस्थी के पिता रामेंद्र अवस्थी ने बताया कि, वात्सल्य को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनारस में बीए ऑनर्स की डिग्री के लिए प्रवेश मिल गया है, और आगामी शिक्षा वह बनारस से ही प्राप्त करेंगे। 

    इस मौके पर श्री अकेला के साथ मंडल अध्यक्ष सपा अमावा अवधेश यादव के अलावा युवा नेता धीरज यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ