इन टॉपर छात्राओं को बनाया गया 1 दिन का एसडीएम तहसीलदार और नगर पंचायत का चेयरमैन दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ।। Raebareli news ।।

 

1 दिन का बनाया गया श्रुति बाजपेई को एसडीएम, अंजली पटेल को तहसीलदार, पल्लवी को चेयरमैन।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मतदाता दिवस के मौके पर कस्बे के राजा चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज परिसर में लगभग 1000 से अधिक छात्र छात्राओं को मतदान अवश्य करने के मामले को लेकर आज के दिन के लिए नामित की गई एसडीएम पल्लवी बाजपेई ने शपथ दिलाई, साथ ही उन्होंने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य चौराहा होते हुए सुखई का पुरवा तिराहे पर तक पहुंची, और वापस लौट कर पुनः राजा चंद्रचूर सिंह इंटर कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।


   आपको बता दें कि, इस मौके पर 1 दिन के लिए एसडीएम बनाई गई न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू की इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉपर पल्लवी वाजपेई ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित जनों का आह्वान किया कि, वह अपने अपने घरों और गांवों में प्रत्येक मतदाता को जागृत करें, और शत-प्रतिशत मतदान कराने का माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि है, और मतदान हमारा पुनीत कर्तव्य है। 


    कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने भी छात्र छात्राओं को आगे चलकर भारत का भावी कर्णधार बताते हुए कहा कि, आने वाले कल के वह भी मतदाता हैं। सबको अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि, यह गर्व की बात है की हम विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के निवासी हैं। मतदाता दिवस पर सभी संकल्प लेकर अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। वहीं तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, भावी पीढ़ी पर भारत का भविष्य टिका है। हम स्वयं भी जागरूक हों और औरों को भी जागरूक करें।



    इसी क्रम में जहा पल्लवी बाजपेई को एसडीएम बनाया गया, वहीं न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की दूसरी टॉपर अंजली पटेल जिन्हें आज ही 1 दिन का तहसीलदार बनाया गया है, ने भी विचार व्यक्त किए। जबकि मेजबान राजा चंद्रचूर सिंह इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की टॉपर पल्लवी जिन्हें नगर पंचायत महराजगंज का 1 दिन की चेयरमैन नामित किया गया है, उन्होंने भी विचार व्यक्त किए।


    कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ राजेश कुमार, नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, कोतवाल शरद कुमार, चेयरमैन सरला साहू और उनके पति प्रभात साहू, राजा चंद्रचूर सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम, मधुरेश प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, अंशुमान शुक्ला, सभाजीत, एसआई जमुना प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ