2 दरिंदों ने मासूम लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: कभी-कभी कोई व्यक्ति इतना पशुवत बर्ताव करता है कि, उसके इंसान होने पर संदेह होने लगता है। ऐसा ही एक घटना रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के रामपुर समोदा गांव में देखने को मिली, जहां एक 10 वर्षीय लड़की को दो दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों दरिंदों ने बारी-बारी उसके साथ बलात्कार किया। 


    आपको बता दें कि, बछरावां थाने में दिए गए शिकायती पत्र में उक्त गांव निवासी पीड़िता के बाबा ने आरोप लगाया है कि, उसके गांव के हीं सुजीत पुत्र खुशीराम पासी व उसके रिश्तेदार द्वारा उनकी 10 वर्षीय नातीन के साथ जबरन बलात्कार किया गया है। थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता के बाबा ने कहा है कि, वह अपने खेतो में जो रेन अल्पिका के किनारे पर स्थित है, वहां काम कर रहा था, उसे बुलाने के लिए उसकी 10 वर्षीय नातिन खेतों की ओर आ रही थी, तभी अपने खेतों में दवा डाल रहे सुजीत द्वारा अपने ही मामा के लड़के के साथ मिलकर उनकी नातिन को जबरन खेतों में घसीट लिया गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर उनकी नातिन विरोध करने लगी और चीखने चिल्लाने लगी।


    चीख सुनकर जब पीड़िता का बाबा जो खेतों में काम कर रहा था, घटनास्थल पर पहुंचा, तो वह दरिंदे उसकी नातिन को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गए।

   मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, यह प्रकरण उनकी जानकारी में आया है। प्रथम सूचना अंकित करते हुए घायल लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, तथा फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है, जो घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी। क्षेत्राधिकारी ने यह भी कहा कि, इस तरह के अपराधियों को किसी सूरत में अपराध सिद्ध हो जाने के बाद बख्शा नहीं जाएगा, तथा कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ