क्षेत्रभर में हर्षोल्लास से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों परिषदीय विद्यालयों सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में आयोजनों की धूम रही। जगह जगह तिरंगा फहराने के बाद विचार गोष्ठी हुई। लोगों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।


   आपको बता दें कि, गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन तहसील सभागार में संपन्न हुआ। यहां उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। ससस्त्र गार्ड के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि, राष्ट्रीय महत्त्व के इन कार्यक्रमों में कम उपस्थिति यह दर्शाती है कि, हम अपने कर्तव्यों के प्रति, अपने राष्ट्र के प्रति उतने जागरूक नहीं है, जितना होना चाहिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना में मौलिक अधिकारों अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि, हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश अवश्य है, लेकिन अपने कर्तव्य के बारे में हमें और जागरूक होना पड़ेगा, और संविधान प्रदत्त अधिकारों को प्राप्त करने के लिए दूसरों का सम्मान करना होगा। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बड़ी तादाद में सरकारी मुलाजिम दिखाई नहीं पड़े।


  तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, लाखों कुर्बानियों के बाद देश को जो स्वतंत्रता मिली है। आजाद देश के शासन संचालन के लिए भारत के विद्वानों मनीषियों ने जिस विशाल संविधान की रचना की है, जिससे देश चल रहा है सभी को संविधान की भावनाओं के अनुरूप काम करके एक सच्चा नागरिक होने का प्रमाण देना चाहिए।

    कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, राजस्व निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक जगन्नाथ प्रसाद के अलावा रजिस्टार कानूनगो भानु किशोर त्रिपाठी, रजिस्टार कानूनगो गणेश श्रीवास्तव, लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, दर्शिता श्रीवास्तव, अंतरिक्ष कुमार पांडेय, शिव कंठ गुप्ता, राहुल त्रिवेदी, आद्या प्रसाद, छब्बू राम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

    वहीं दूसरी ओर कोतवाली परिसर में कोतवाल शरद कुमार ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर सभी पुलिस जनों ने देश की एकता अखंडता तथा समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईमानदारी से अपने कार्यों को अंजाम देने की शपथ ली। कार्यक्रम में निरीक्षक अपराध मोहम्मद असलम, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, एसआई रामबदन आदि मौजूद रहे।


  वहीं नगर पंचायत महराजगंज में चेयरमैन सरला साहू और उनके पति प्रभात साहू ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद और आलेखन कमेटी के मुखिया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, वास्तव में भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और व्यवहारिक दृष्टि से बनाया गया संविधान है। जिस पर हमें गर्व है कि, हम सभी देश की एकता और अखंडता तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने सभी सभासदों कर्मचारियों और नगर वासियों को 72 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, तथा उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित कराया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, राम भरत यादव, गौस मोहम्मद एवं सभी सफाई कर्मी मौजूद रहे।

    इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में झंडारोहण किया गया। उन्होंने भारत के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके अधूरे सपनों को कांग्रेसजन पूरा करेंगे। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य व पूर्व प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, राम शरण शुक्ला कांग्रेस सेवा दल, भरत मिश्रा, इरशाद आलम, प्रिंसूऊ वैश्य, छेदीलाल पासवान, लाला मनिहार, राघवेंद्र, रामचंद्र सिंह, कन्हैया लाल यादव, राजकुमार मौर्य, हनुमान जायसवाल, सत्यदेव यादव, अरविंद सिंह, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, अमर बहादुर सिंह, हरचरन पासी, शिवबालक सिंह आदि मौजूद रहे।

    जबकि क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया, और इस बात पर जोर दिया कि, सभी लोग अपनी अपनी पूरी क्षमता के साथ संविधान की भावनाओं के तहत अपने अपने कर्तव्यों का पालन करें, और देश की एकता अखंडता बनाए रखने में सच्चे मन से काम करें। इस मौके पर बीडियो प्रवीण कुमार पटेल और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे। जबकि इसी क्रम में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उपनिबंधक योगेश कुमार तथा विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ आशीष श्रीवास्तव विद्युत अधिशासी अभियंता कार्यालय में एक्सएन जय सिंह के अलावा सीएचसी महराजगंज में अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉक्टर भावेश यादव, डॉ अनिल भारद्वाज, डॉ पीके श्रीवास्तव, डॉ शिवेंद्र मिश्रा सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


   इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक, यूको बैंक, जिला सहकारी बैंक, भूमि विकास बैंक, आदि में भी ध्वजारोहण किया गया। जबकि परिषदीय विद्यालयों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थान स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर के बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इसी क्रम में राजा चंद्रचूर सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के परिसर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

    वहीं न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तथा न्यू स्टैंडर्ड हायर एजुकेशन डिग्री कॉलेज तथा हंस विद्यापीठ इंटर कॉलेज बावन बुजुर्ग बल्ला, व राजीव शिक्षा सदन बछरावां रोड महराजगंज और एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज इसके अलावा अंबेडकर डिग्री कॉलेज व अंबेडकर महिला कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही सूबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज खेरवा में भी प्रबंधिका योगिता सिंह ने ध्वजारोहण के बाद बच्चों में मिष्ठान बांटकर गणतंत्र दिवस मनाया। कोरोना काल के बाद गणतंत्र दिवस के आयोजन पर एक बार फिर क्षेत्र भर में हर्ष और उल्लास का नजारा देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ