रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: असनी गांव की दिवंगत ग्राम प्रधान सुरेशा देवी की हुई असामयिक मृत्यु के बाद उनकी पहली बरसी पर उनके पति एआईसीसी के सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा मौजूदा जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी ने अपने गांव असनी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोगों को प्रसाद वितरण के अलावा सैकड़ों गरीब निर्धन बेसहारा लोगों को निशुल्क कंबल वितरण किए। इस दौरान जनता उन्हें दुआएं देती हुई निकली।
आपको बता दें कि, स्वर्गीय सुरेशा देवी का देहावसान लगभग 1 वर्ष पहले हुआ था, उनकी पहली बरसी पर आज असनी गांव में हजारों लोग जुटे, सभी ने उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उनके बेटे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि, उनकी मां ने सदैव गरीबों बेसहारा लोगों की चिंता की है। यथासंभव लोगों को मदद करती रही हैं। इसलिए उनकी यादों को बनाए रखना है। उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर चौधरी ने कहा कि, वह और उनका परिवार हमेशा लोगों की जाति धर्म ना देख कर मदद करता आया है। यह प्रेरणा उन्हें अपनी स्वर्गीय पत्नी से मिली थी। इसी वजह से आज उनकी पहली बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में वह अपने निजी पैसों से कंबल गरीबों में निशुल्क बांट रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। वह हमेशा केवल असनी गांव ही नहीं बल्कि पूरे ब्लॉक की चिंता करते आए हैं। आगे भी करते रहेंगे। निशुल्क कंबल पाने के बाद लोगों ने श्री चौधरी और उनकी दिवंगत पत्नी श्रीमती सुरेशा देवी के बारे में कहा कि इनसे हमेशा इंसाफ मिलता रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, भोला चौधरी, भरत मिश्रा, रविराज सिंह, डॉक्टर एमपी सिंह, पूर्व प्रधान पारा प्रेम शंकर अवस्थी, पूर्व प्रधान राम सागर गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, लालू सिंह, बराती लाल त्रिवेदी, पूर्व एडीओ पंचायत रामप्यारे सिंह मल और उनके सहयोगी सोहनलाल पासी सहित महराजगंज प्रेस क्लब के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, कोमल प्रसाद शर्मा, राम उदित चौरसिया, मुकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ