35 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमई बीमारी से मौत परिजनों में मचा कोहराम।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव अइलहना मजरे मोन में आज देर शाम खेतों से लौटे 35 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमई बीमारी से मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया।

     आपको बता दें कि, गांव निवासी रमेश कुमार 35 पुत्र सूर्य लाल स्वस्थ व्यक्ति था, खेती किसानी का काम करता था। आज शनिवार की शाम वह खेतों की ओर गया था। खेतों से घर लौट आने पर उसने परिजनों से बताया कि, उसे काफी दर्द हो रहा है। अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी महराजगंज लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, हालांकि उसकी मौत किस वजह से हुई स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन शव को वापस लेकर घर चले गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ