महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले 2 लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए, उनके कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि, वीट्स नंबर 1 के उपनिरीक्षक विकास कुमार ने मुखबिर की जानकारी पर पोखरनी मोड़ पर खड़े चमारन के पुरवा मजरे कुबना के रहने वाले उमेश कुमार पुत्र हनुमान को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देख उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक पिपिया में 10 लीटर अवैध शराब जिसे बेचने वह जा रहा था, बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं थोड़ी दूर पर उपनिरीक्षक रामबदन ने उसी गांव के रहने वाले लवकुश पुत्र ननकऊ को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से भी एक पिपिया में भरी 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, मौके पर आरक्षी उपेंद्र ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, तथा अवैध शराब जप्त कर ली है।

0 टिप्पणियाँ